सीसीटीवी कंट्रोल रूम परीक्षा केंद्रों का गतिविधि देखते डीआईओएस भगत पटेल
- फोटो : ORAI
उरई। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षाओं का विज्ञान हाईस्कूल की विज्ञान व इंटर की जीवविज्ञान की परीक्षा सोमवार को हुई। हाईस्कूल में पंजीकृत 20651 में 1786 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इंटर में भी 738 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी। दोनों पालियों की परीक्षाओं में कोई नकलची नहीं मिला।
जिले के सभी 70 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की मौजूदगी और सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं हुईं। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रॉग रूम स्थापित किया गया है। इसमें केवल प्रश्नपत्र ही रखे जाएंगे और एक ही बार स्ट्रॉग रूम खोला जाएगा। प्रश्नपत्र निकालते समय पारदर्शिता रहे, इसके लिए एक लॉग बुक बनाई गई है।
स्ट्रॉग रूम में प्रश्नपत्र रखते और निकालते समय केवल केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट ही प्रवेश करेंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपनी अभिरक्षा में प्रश्नपत्र स्टॉग रूम से निकालेंगे। सोमवार को प्रथम पाली में प्रश्नपत्र स्ट्रॉग में वेत्रवती इंटर कॉलेज जैसारी कला के अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक अनुपस्थित मिले। इनका वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीआईओएस भगवत पटेल, एडी बेसिक ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।