फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 तक घर-घर पानी पहुंचाने का लक्ष्य : स्वतंत्र देव

विज्ञापन
रक्तदंतिका माता मंदिर सैदनगर में मां की आराधना करते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट (जालौन)। गर्मी में जनमानस के साथ ही पशुओं को भी पानी की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह दृढ़ है। 2024 तक घर-घर पानी पहुंचाने की तैयारी है। इस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। ये बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कही।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जल संसाधन कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को नवरात्र पर सैदनगर गांव स्थित रक्तदंतिका, अक्षरादेवी और अकोढ़ी के बैरागढ़ स्थित शक्तिपीठ के दर्शन करने पहुंचे। सैदगनगर गांव में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। उनसे घर-घर तक पानी पहुंचाने वाली योजनाएं तेज करने पर चर्चा की है।
2022 में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पानी पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। पानी की वजह से किसान और पशु भी परेशान न हों, इसकी कोशिश की जाएगी। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को लेकर पूछे गए सवाल का कैबिनेट मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

सैदनगर में कुछ देर रुकने के बाद वह बैरागढ़ शक्ति पीठ के लिए रवाना हो गए। यहां पहुंचकर भी मां के दर्शन किए। उनके साथ जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना, विधायक गौरीशंकर और जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी भी रहे।
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से बात में कहा कि जिले में जल से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन की रफ्तार थोड़ी धीमी है। इसे तेज करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के पहुंचते ही सैदपुर में बड़ी संख्या में ग्रामीण आ गए। दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर के बाहर स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने अक्षरा देवी मंदिर और गांव में पानी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

सैदनगर स्थित मां अक्षरा देवी मंदिर में दंडवत होकर आराधना करते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें