फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्पूण समाधान दिवस में डीएम ने 50 किसानों को बाटी बीज किट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/ कालपी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में किया गया। इस दौरान कुल 52 शिकायतें आई। जिसमें 8 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं इस दौरान उन्होंने उपस्थित 50 किसानों को बीज किट का वितरण किया। वहीं कलापी में एसडीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों के द्वारा 33 शिकायती पत्र प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार बलराम गुप्ता, खंड विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक सुंदर सिंह, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता वृजेंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक अजीत सिंह, जल संस्थान के अवर अभियंता सभापति यादव, नगर पंचायत कदौरा के लिपिक अशोक कुमार, कोतवाली कालपी के इस्पेक्टर संतोष सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम प्रियंका निरंजन ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों को जो विकास खंड दिए गए है वह उनका निरीक्षण करें। और अगले तीन माह में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो की समीक्षा करें। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि 2 अक्तूबर से 31 जनवरी के मध्य सहभागी क्षेत्र पंचायतों विकास योजनाएं तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें