कालपी। नगर के मोहल्ला हैदरीपुरा स्थित एक सूने घर को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों के गहने व नकदी चोरी कर लिए। घर के सदस्य ताला लगाकर बाहर गए हुए थे।
कोतवाली के अंतर्गत नगर के मोहल्ला हैदरीपुरा स्थित गृहस्वामी जमाल गुजरात में किसी फैक्ट्री में काम करते है। उनकी पत्नी गुलनाज बच्चे के इलाज के लिए कानपुर गई हुई थी। सूने घर को अज्ञात चोरों ने को निशाना बनाकर चोरी कर ली। चोर घर के मुख्य दरवाजे का तालातोड़ कर घर में घुसे और घर के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़ कर लगभग ढाई लाख के सोने चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर लिए। पारिवारिकजनों ने जब घर के ताले टूटे हुए देखे तो चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके का मुआयना किया व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। पुलिस ने मामले की सूचना गृह स्वामी की दी। पुलिस का कहना है कि करीब ढाई से तीन लाख रुपये की चोरी हुई है। (संवाद)