फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक इलेक्ट्रानिक कांटे का ट्रायल सफल होने के बाद दूसरा लगाने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों पर निगरानी रखने के लिए जिले में कालपी रोड पर लगाए गए इलेक्ट्रानिक कांटे का ट्रायल सफल हो गया है। इससे अभी तक तीन हजार ओवरलोड ट्रकों का चालान किया गया है। इनमें से करीब दो सौ संचालकों ने जुर्माना जमा कर दिया है।
विज्ञापन

ओवरलोड मौरंग लदे ट्रकों की निगरानी रखने के लिए सरकार ने जालौन, फतेहपुर समेत तीन जिलों में ट्रायल के रूप में इलेक्ट्रानिक कांटे लगवाए थे। इनमें से एक कांटा कालपी रोड पर लगवाया था। इससे अभी तक करीब तीन हजार ओवरलोड ट्रकों का चालन हो चुका है। इस कांटे का सफल ट्रायल होने के बाद जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने औरया बॉर्डर पर कुठौंद क्षेत्र में भी एक इलेक्ट्रानिक कांटा लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिसके लिए अनुमति मिल गई है। जल्द ही उस कांटे को भी लगवाकर मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।
खनन अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि कालपी रोड पर लगे इलेक्ट्रानिक कांटे से अभी तक लगभग तीन हजार चालान किए जा चुके हैं। इनमें से करीब दो सौ लोग भुगतान भी कर चुके हैं। कुठौंद रोड पर एक और कांटा लगाने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन

-----------
ओवरलोड पांच ट्रकों का किया चालान
कालपी। बुधवार रात ओवरलोडिंग मौरंग के ट्रकों की चेकिंग अभियान चलाकर स्थानीय प्रशासन ने 5 ट्रकों का चालान करके पुलिस अभिरक्षा में मंडी परिसर में खड़े करा दिए हैं। चेकिंग के दौरान 5 ट्रक ओवरलोड पाए गए। एमएम 11 भी नहीं दिखा पाए। सभी 5 ट्रकों को चालान किया गया। इससे ट्रक चालकों के बीच खलबली मची रही। अपने-अपने ट्रकों को चेकिंग की चपेट से बचाने के लिए हाईवे स्थित होटलों के समीप खड़े कर ट्रक चालक इधर-उधर भाग गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें