अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारी।
- फोटो : ORAI
उरई। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की बैठक कोंच रोड स्थित सुहाग महल गेस्ट हाउस में हुई। इसमें संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ स्वयंप्रभा दुबे ने पदाधिकारियों की समीक्षा की। संगठन में वर्ष भर में किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ ही संगठन में होने वाली महत्वपूर्ण गतिविधियों पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ स्वयंप्रभा दुबे ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों की मदद और पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति मानवाधिकार के माध्यम से हमारी टीम कर रही है। उन्होंने बताया कि किसी भी पीड़ित की समस्या हो या किसी भी प्रकार की आपदा, संगठन हमेशा ही मदद के लिए आगे रहता है। अच्छा कार्य करने वाले पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित किया गया।
नए सदस्यों ने संगठन की सदस्यता दिलाई गई। साथ ही डॉॅ. रचना श्रीवास्तव को मंडल प्रभारी, डॉ. प्रार्थना द्विवेदी को जिला संयोजक, सुधीर प्रकाश जिला प्रभारी, आभा तिवारी को जिलाध्यक्ष इटावा समेत 40 लोगों को संगठन में विभिन्न दायित्व सौंपा गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयनारायण चंसौलिया, रानी गुप्ता, डॉ. विश्वप्रभा त्रिपाठी, महेश अरोरा, प्रीति गुप्ता आदि ने अपने रखे। संचालन हरिशंकर साहू व डॉ रचना श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान सुशील राजपूत, अग्निरेखा, शशि अरोरा, डॉ वर्षा राहुल,चंचल मिश्रा, वंदना, अनिल, जावेद अंसारी आदि रहे।