फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की टीम ने पुलिस के साथ हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण हटवाती नगरपालिका टीम व कोतवाल। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। शहर में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसके तहत कोंच बस स्टैंड से लेकर अंबेडकर चौराहे तक फुटपाथों पर कब्जों किए लोगों का सामान हटवाया गया। साथ ही उन्हें दोबारा फुटपाथ घेरने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर पालिका की टीम और कोतवाली पुलिस दोपहर में कब्जा हटाने के लिए शहर में निकली। उन्होंने कोंच बस स्टैंड से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। टीम ने अंबेडकर चौराहे तक फुटपाथ पर सामान सजाए अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि फिर सामान रखा तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पालिका अधिकारियों ने बताया कि कल से कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। स्थाई कब्जा करने वालों पर बुलडोजर चलवाएंगे। इस मौके पर ईओ विमला पति, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार सिंह समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें