फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडर कर्मी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
मृतक अखिलेश की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। करंट की चपेट में आकर हुई संविदा कर्मी की मौत के मामले में पुलिस ने लाइन चालू करने वाले बिजलीकर्मी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। किसी तरह का बवाल न हो। इसके लिए दिनभर संविदाकर्मी के गांव में पुलिसफोर्स तैनात रहा। पुलिस की सुरक्षा के बीच दोपहर के बाद उसके शव का अंतिम संस्कार कराया गया। एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि परिजनों को पांच लाख का मुआवजा दिलाया गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव निवासी अखिलेश बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन था। मंगलवार की शाम ग्राम सहबाजपुर के पास शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहा था। तभी फीडर से विद्युत सप्लाई चालू कर दी गई। जिससे करंट लगने से अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि साथी सूर्या गंभीर रुप से घायल हो गया था। घटना की खबर जब परिजनों को मिली। तो परिजन व ग्रामीणों ने उरई जालौन स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने बल प्रयोग किया तो भीड़ ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया था। शव रखकर करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चला था। मृतक के भाई एमपी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बिजलीकर्मी गणेश शंकर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार के मुताबिक पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा राशि तत्काल दी गई है।
-----------------
बवाल की आशंका, पहरे में रहे ग्रामीण
कुकरगांव में मंगलवार की रात जाम, पथराव के बवाल के बाद पुलिस सकते में थी, लिहाजा बुधवार को सुबह से ही पूरे गांव को छावनी में त्बदील कर दिया गया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। जिससे गांव के लोग सहमे से रहे। यहां तक कि पोस्टमार्टम हाउस में भी पुलिसकर्मी व महिला पुलिसकर्मी तैनात रहें। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने उन्हें घरों से भी नहीं निकलने दिया। दोपहर बाद एएसपी की देखरेख में हुए अखिलेश के अंतिम संस्कार के बाद ही फोर्स को गांव से हटाया गया।
विज्ञापन

------------
छह माह में उजड़ा सुहाग, हालत बिगड़ी
मृतक लाइनमैन अखिलेश की पत्नी वंदना गर्भवती है। बुधवार की सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आननफानन में उसे अस्पताल ले गए। वंदना जाम स्थल पर चीखती चिल्लाती रही। इसी भागदौड़ में उसकी हालत बिगड़ थी। लगभग छह माह पहले ही अखिलेश से उसकी शादी हुई थी। पति की मौत से वह पूरी तरह टूट सी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें