फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पानी संकट को लेकर कांशीराम कालौनी के बाशिंदों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कस्बे में बीते एक महीने से बिजली एवं पानी की गंभीर समस्या से परेशान कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले नागरिकों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं एवं लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग में प्रदर्शन किया तथा समस्याओं के निदान करने की मांग उठाई। जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

कालपी नगर के हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे में दोपहर को कांशीराम शहरी आवासीय कॉलोनी की निवासी परशुराम, आनंद कुमार, रोहित, राजा कविता, ऊषा आदि पहुंच गए। इसके बाद सभी ने प्रदर्शन कर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर नायब तहसीलदार व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। जिससे जाम नहीं लग सका। आक्रोशित महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में दो महीनों से कॉलोनी में बिजली व पानी का संकट है। 12 अगस्त को कॉलोनी की बिजली आपूर्ति को ठप कर दिया। तब से कॉलोनी में अंधेरा हैद्घ रात में अंधेरा होने से आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि समस्याओं को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया जा चुका है, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें