फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबे दो किशोर भाई, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-17 गिरा कच्चा मकान, मौजूद पुलिस। संवाद
विज्ञापन

कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबे दो किशोर भाई
लोगों ने मलबा हटाकर दबे किशोरों को बाहर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
एट। कस्बे में शुक्रवार की सुबह कच्चा मकान गिर गया। मलबे के नीचे दो किशोर दब गए। आसपास के लोगों को जानकारी होने पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर दबे किशोरों को निकालना शुरु किया। मशक्कत कर मलबा हटाते हुए दोनों किशोरों को लोगों ने निकाल लिया। तब जाकर किशोरों के परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला हनुमान गढ़ी निवासी मंगल कुशवाहा का कच्चा मकान शुक्रवार की सुबह दस बजे गिर गया। जिससे घर में मौजूद उसका बेटा सुनील (12) व सुरेंद्र (17) मलबे में दब गए। आसपास मौजूद लोगों में चीखपुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर मलबा हटाना शुरू किया। हादसे के समय मंगल कुशवाहा पत्नी शांति के साथ घर के पास ही काम कर रहे थे। हादसे की सूचना पाकर तहसीलदार कुमार वैभव, लेखपाल , थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पुलिसफोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने पीड़ित को हरसंभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें