माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के गांव जमरेही अव्वल निवासी प्रेमनारायण उर्फ पप्पू कुशवाहा (52) शुक्रवार की सुबह हैंडपंप से पशुओं को पानी पिला रहे थे, तभी अचानक हैंडपंप में अर्थिंग से करंट आ गया। करंट लगते ही प्रेमनारायण बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने प्रेमनारायण को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डाक्टर ने मृत प्रेमनारायण को घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन घर में कोहराम मच गया। पुत्र विक्रम कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा बच्चों के साथ राजस्थान में पानी पूरी का धंधा करते हैं। पत्नी कांति देवी एक माह से बच्चों के पास राजस्थान में थी। (संवाद)