फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास फीसदी उपस्थिति के साथ संचालित होंगे कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि कार्यालयों में पचास फीसदी कर्मचारियों की मौजूदगी में काम किए जाएंगे। इस बाबत उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी कार्यालयों में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोके जाने के कार्यालयों विभागों में इस प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि प्रत्येक कार्य दिवस को कार्यालयों में समूह ख समूह ग एवं समूह घ के स्वीकृत पदों के सापेक्ष 50 प्रतिशत कार्मिक की उपस्थिति सुनिश्चित हो तथा शेष 50 प्रतिशत घर से ही कार्य संपादित करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि इसके लिए कार्मिकों का साप्ताहिक रोस्टर इस प्रकार बना लिया जाए कि ऐसे कर्मी वैकल्पिक सप्ताह में कार्यालय आए। कार्यालय आने वाले कार्मिकों का चिन्हीकरण करते समय घर से दूरी एवं कार्यालय आने में उपयोग किए जाने वाले स्वयं के साधनों का भी ध्यान रखा जाए।
रोस्टर के अनुसार घर से कार्य संपादित कर रहे कार्मिक इस अवधि में अपने मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक साधनों के माध्यम से कार्यालय के संपर्क में रहेंगे तथा आवश्यकता पडने पर उन्हें बुलाया जा सके। उक्त दिश ानिर्देश उन कर्मियों पर लागू नहीं होंगे जो ऐसी आकस्मिक एवं आवश्यक सेवाओं में जुड़े हैं जो कोविड.19 की रोकथाम में प्रत्यक्ष भूमिका निभा रहे हैं। यह आदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन कार्यों में तैनात कार्मिकों पर लागू नहीं होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा तथा इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें