फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद का मिला जुला असर, भाकियू ने आंबेडकर चौराहे पर जाम लगा की नारेबाजी

विज्ञापन
सड़क जाम किए बैठे भारतीय किसान यूनियन के लोगों को समझाते सीओ संतोष कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों द्वारा आहूत भारत बंद का जिले में मिलाजुला असर रहा। भारतीय किसान यूनियन ने गीता आश्रम के पास से जिलाध्यक्ष डॉ द्विजेंद्र सिंह निरंजन व मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेश राजपूत की अगुवाई में जुलूस निकाला। इसमें शामिल किसान नारेबाजी करते हुए और दुकानों को बंद कराते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

आंबेडकर चौराहे पर भाकियू नेताओं ने सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। इसकी वजह से जाम लग गया। सीओ संतोष कुमार ने आंदोलनकारियों को समझाया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर भाकियू नेताओं ने आंदोलन समाप्त कर दिया।
इस दौरान भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार ने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। महेंद्र भाटिया, रामकुमार, दिनेश, भगवानदास, दिलीप निरंजन, अशोक दीक्षित, शशिकांत, रामजी भी मौजूद रहे। उधर रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस फोर्स सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में तैनात रही।
विज्ञापन

कोंच। भाकियू तहसील इकाई के कार्यकर्ताओं ने गल्ला मंडी के मुख्य गेट में ताला जड़कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार को किसान विरोधी बताते हुए एसडीएम को ज्ञापन देकर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. केदारनाथ सिमिरिया व तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल, श्यामसुंदर, चंद्रपाल, यशवंत, रामसिंह, रामदास, भानुप्रताप, रामकिशोर, कमलेश, अतर सिंह, राकेश पटेल, चित्तरसिंह, सुधीर, महेंद्र भी रहे।
माधौगढ़। भाकियू के तहसील अध्यक्ष शिववालक सिंह की अगुवाई में किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बस स्टैंड पर शासन, प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पीएम को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन एसडीएम सालिकराम को सौंपा। ज्ञापन में राहुल सिंह, भानुप्रताप सिंह, कृष्णपाल सिंह, उदयवीर सिंह, प्रमोद सिंह, पवन सिंह, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
जालौन। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत बंद के आह्वान पर नगर में सोमवार की बंदी की वजह से नगर में कोई असर समझ नहीं आया। हालांकि नगर में साप्ताहिक बंदी के बावजूद कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठान जरूर खुले नजर आए। इस पर किसान संघर्ष मोर्चा के जहीर टेलर, आशाराम, काशीराम, डॉ. रामकिशोर, अनीस कुरैशी शिवबालक, अब्दुल रहमान, सुरेंद्र कुमार, रामबाबू, नंदपाल, फूलसिंह आदि ने दुकानों पर जाकर दुकानदारों से व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की।
उरई। कांग्रेस शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी, चौधरी श्यामसुंदर, अशोक द्विवेदी, संतराम नीलांचल, सपा नेता प्रदीप दीक्षित, जीवन प्रताप वाल्मीकि, संतोष कोरी, सुरेंद्र मौखरी, आनंद ठाकुर ने भी सोमवार की सुबह शहीद भगत सिंह चौराहे पर भारत बंद के समर्थन में नारेबाजी की। किसान विरोधी तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने सुबह नौ बजे बाजार बंद भी कराया। हालांकि जिस समय इन नेताओं ने बाजार बंद कराया, उस समय पूरा बाजार खुला भी नहीं था।

भारत बंद के दौरान अंबेडकर चौराहे पर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के लोग- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें