फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कैंप में 26 हजार से ज्यादा का टीकाकरण

विज्ञापन
जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने की लाइन में खड़े लोग - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/रामपुरा। मेगा कैंप का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें 26 हजार 77 को वैक्सीन की डोज लगाई गई। अब तक आठ लाख 74 हजार 205 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव प्रभाकर ने बताया कि नियमित सत्रों के अतिरिक्त विशेष सत्र लगाएं गए। गल्लामंडी, गौतम बुद्ध स्कूल, न्यू लाइफ पब्लिक स्कूल, ओम कंप्यूटर सेंटर, एलडोरेडो पब्लिक स्कूल में भी विशेष कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया।
इसके अलावा ब्लॉक स्तरीय सीएचसी, पीएचसी, स्वास्थ्य उपकेंद्रों, नगरीय पीएचसी, राजकीय मेडिकल कॉलेज, नेत्र चिकित्सालय, जिला अस्पताल, व महिला अस्पताल समेत 245 स्थान पर कैंप लगे थे। उन्होंने बताया कि अब तक 874205 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें 723418 को पहली डोज लगी है।
विज्ञापन

रामपुरा संवाद के अनुसार, रामपुरा सीएचसी के अंतर्गत 21 गांवों में कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया। सीएचसी के बीपीएम शिवकुमार ने बताया कि अधिकांश गांवो में बरसात के कारण वैक्सीन में देरी हो रही हैं। कैंप में 5 हजार डोज का लक्ष्य है। हुसेपुरा, कंझारी, महटौली, पतराही आदि गांवों में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें