पेड़ पर चढ़कर नारेबाजी करता अधिवक्ता
- फोटो : ORAI
कालपी। कालपी तहसील के अधिवक्ताओं की चल आ रही हड़ताल 41वें दिन भी जारी रही। 17 जून से चला आ रहा क्रमिक अनशन भी जारी रहा। कालपी के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जुलूस निकाला और उपजिलाधिकारी और तहसीलदार कालपी के नारेबाजी की। इस दौरान अधिवक्ताओं की मांग पर ध्यान न देने से नाराज अधिवक्ता राजेश यादव ने तहसील परिसर में लगे नीम के पेड़ पर चढ़कर नारेबाजी की।
कालपी तहसील के अधिवक्ताओं ने 41वें दिन के अनशन को एक नया रूप दे दिया। एसडीएम कालपी अंकुर कौशिक व तहसीलदार कालपी नरेंद्र कुमार के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में लगे पेड़ पर चढ़कर नारेबाजी की। तहसील परिसर में जुलूस निकालकर इन अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल पोरवाल, राधेश्याम गुप्ता, अमरसिंह निषाद, रविंद्र श्रीवास्तव, जयकिशोर कुलश्रेष्ठ, राकेश द्विवेदी आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।