पुलिस लाइन में लूट का खुलासा करते एसपी रवि कुमार
- फोटो : ORAI
उरई। कालपी पुलिस ने शातिर मोबाइल लुटेरे को पकड़ा है। इनसे तमंचा, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद किए हैं। इसका खुलासा एसपी ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में किया।
एसपी रवि कुमार ने बताया कि 28 अगस्त को भारत सिंह निवासी सरसेला कालपी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह उसरगांव स्टैंड पर मोबाइल फोन से बात कर रहा था। तभी बाइक सवार लुटेरे उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार की सुबह कालपी कोतवाली पुलिस ने कालपी रेलवे फाटक के पास से वीरू अहिरवार, शिवम अहिरवार निवासी मोहल्ल इंद्रा नगर उरई व संजय कुमार निवासी गांधीनगर उरई को पकड़ लिया।
तलाशी में उनके पास से चोरी की बाइक, मोबाइल, एक 315 बोर तमंचा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि 27 अगस्त को उसरगांव बस स्टैंड से मोबाइल लूटा था, जो बाइक बरामद हुई है उसे 25 अगस्त को कोंच बस स्टैंड उरई से चोरी किया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक उमाकांत ओझा, उपनिरीक्षक सुरेशचंद्र, सिपाही विनय कुमार, महावीर व अरविंद शामिल रहे।