चोरों ने अधेड़ को किया मरणासन्न
- फोटो : amar ujala
जालौन के माधौगढ़ के भाऊपुरा में चोरों ने एक घर पर धावा बोल दिया। पीछे रास्ते से चोर घर के अंदर दाखिल हुए और मकान मालिक का गला दबाकर मरणासन्न कर दिया। जिसके बाद बक्सा, अलमारी में रखें आभूषण चोरी कर अपने साथ ले गए।
मकान मालिक ने होश आने पर पड़ोसियों के दरवाजे पर ईंट पत्थर मारकर जगाया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर ने घायल के गले से आवाज न निकालने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना पर एसओ राजीव कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।
भाऊपुरा निवासी राजाबाबू तिवारी (52) घर में अकेले रहते हैं। दूसरे हिस्से में बडे़ भाई दिनेश तिवारी रहते हैं। दिनेश तिवारी अपने छोटे पुत्र अभिषेक तिवारी के साथ उरई चले गए। दोनों घर खाली होने से चोर पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए। चारपाई पर सो रहे राजाबाबू तिवारी को चोरों ने दबोच लिया और गला दबाकर मरणासन्न कर दिया।
डाॅ. विनोद कुमार राजपूत का कहना है कि चोरों ने राजाबाबू का गला इतनी जोर से दबाया कि उनकी आवाज चली गई। गोहन एसओ राजीव कुमार सिंह का कहना है कि दिनेश तिवारी के नाम राइफल है। राइफल चोरी की नियत से चोर आए और राजाबाबू के न बताए जाने पर ऐसी हालत कर दी।