कदौरा। भारतीय किसान यूनियन की बैठक गुरुवार को ब्लाक परिसर में किसान नेता सुरेश सिंह की अध्यक्षता में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आवास वितरण अधिकारियों की ओर से किए जा रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों परिवार कच्ची अथवा छप्पर झोपड़ी में भयपूर्ण जीवन यापन करने को मजबूर है। उन्होंने मांग की ग्राम पंचायतों में सक्षम व न्याय पूर्ण अधिकारियों द्वारा जांच करवा कर पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रो में खुला विचरण कर रहे, गोवंशों को गोशालाओं में रखा जाए। ताकि फसलों को बचाया जा सके। ग्राम पंचायतों में खराब हैंडपंप को सही करवा कर शोकपिट बनवाए जाए। ब्लाक अध्यक्ष देवकरण सिंह चौहान ने कहा कि भूमि समतलीकरण, गुल नालियां, तालाबों का सुंदरीकरण सहित आवासों की जांच करवा कर दोषियों पर कार्रवाई करें। अन्यथा भारतीय किसान यूनियन आंदोलन को बाध्य होगी। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने छह सूत्री मांग पत्र एडीओ राजकुमार को दिया।
--------------
फोटो-8 कुसमिलिया में महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करती टीम। संवाद
स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी दवाएं
मुहम्मदाबाद। आयुष आप के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत डकोर ब्लाक के कुसमिलिया में गुरुवार को राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया। जिसमें डा. रामसिंह प्रभारी चिकित्साधिकारी कुसमिलिया ने डा. मीनाक्षी त्रिपाठी के साथ गर्भवती महिलाओ बच्चो व किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं दी। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने घरेलू औषधियों के माध्यम से कुपोषण से बचने के उपाय बताए। (संवाद)