फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह के चलते मजदूर ने फांसी लगाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पारिवारिक कलह के चलते मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी जब घर पहुंची, तो पति का शव फांसी पर लटका देख उसके होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर आसपड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी नंदकिशोर (40) ने बुधवार की देर शाम अपने कॉलोनी के कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। पड़ोस में गई पत्नी सीमा बेटी के साथ अपने कमरे में पहुंची। वहां पति को फांसी पर लटका देख वह चीखने लगी। पत्नी सीमा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी के साथ पड़ोस में गई थी, पति घर में अकेले थे। मृतक नंदकिशोर शराब का लती था, इसी के चलते अक्सर घर में विवाद होता रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें