उरई कोतवाली क्षेत्र के तुलसीनगर निवासी गुटखा व्यापारी संजीव कुमार के घर और वहीं स्थित गोदाम में शानिवार की सुबह जीएसटी की टीम ने छापेमारी की। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
संजीव का जनपद में मिश्रित गुटखे का कारोबार है। टीम दस्तावेज खांगाल रही है। सूत्रानुसार टीम कोई कार्रवाई न करे इसके लिए व्यापारी के कर्मचारी टीम की आवभगत में लगी हुई है।