फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रही कोरोना टीकाकरण की ब्रांड एंबेस्डर रामदुलैया

विज्ञापन
जालौन की राम दुलैया की फाइल फोटो। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। जिले में कोरोना वैक्सीन की ब्रांड एंबेस्डर रही वीरपुरा गांव निवासी 109 वर्षीय राम दुलैया का शुक्रवार को निधन हो गया। राम दुलैया ने उस समय टीकाकरण कराया था जब लोग टीका लगवाने में घबरा रहे थे। साथ ही उन्होंने लोगों से भी टीका लगवाने की अपील भी की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें मन की बात कार्यक्रम में मां कहकर संबोधन किया था।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के छोटे से गांव वीरपुरा में रहने वाली 109 वर्षीय राम दुलैया का नाम उस समय चर्चा में आया जब कोरोना का टीका विकसित ही हुआ था। टीके को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थी। तब लोग टीका लगवाने से घबरा रहे थे। ऐसे में रामदुलैया और उनका परिवार स्वयं ही सामने आया। बीती 18 मार्च को जब रामदुलैया कोरोना के टीके का पहला डोज लगवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो उनकी उम्र को देखकर अस्पताल स्टाफ ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी थी। यह जानकारी प्रधानमंत्री के पास भी पहुंची थी। मार्च महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में रामदुलैया का नाम लेकर उन्हें मां का संबोधन दिया और उनसे सीख लेेकर कोरोना की वैक्सीन लगवाने की बात कही थी। इसके बाद डीएम प्रियंका निरंजन व सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने भी उन्हें सम्मानित किया था। रामदुलैया बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी जब लोगों को हुई तो लोगों ने उनके घर जाकर उन्हें श्रृद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार पारिवारिक भूमि पर किया गया। उनके बड़े पुत्र मुलायम सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। अभी तक संयुक्त परिवार में रह रहीं रामदुलैया का उनकी पुत्रवधू और नतबहुओं ने नहलाने और खाना खिलाने का काम करती थीं। क्योलारी से ब्याह कर वीरपुरा आई रामदुलैया ने करीब 30 वर्ष पहले पति को खो दिया था।
---------
पांच पीढ़ियां देख चुकी हैं रामदुलैया
पांच पीढ़ियों को देख चुकी रामदुलैया के परिवार में अब उनके बड़े पुत्र मुलायम सिंह, छोटे पुत्र गुलाब सिंह के साथ ही अन्य सदस्य हैं। उनकी बड़ी बेटी फूलकुंवर उरगांव स्थित अपनी ससुराल में 90 वर्ष की आयु में भगवान को प्यारी हुईं। उनके बड़े बेटे मुलायम सिंह की उम्र 85 व पुत्र वधू रामकली की उम्र 83 वर्ष है। छोटे बेटे गुलाब सिंह की उम्र 65 व पुत्रवधू विमला देवी की उम्र 60 वर्ष हो चुकी है। मुलायम सिंह व गुलाब सिंह के दो पुत्र और उनकी पत्नियां क्रमश: माला पत्नी रविंद्र 32 वर्ष व चंद्रप्रभा पत्नी पंजाब सिंह 40 वर्ष है। रविंद्र के एक पुत्र हर्षित है और पंजाब सिंह के पुत्र राममोहन व पुत्री शालिनी है। अपने बाबा व पिता से लेकर रामदुलैया अपने पुत्र, नाती, पंती समेत 5 पीढ़ियों को अपनी आंखों से देख चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें