फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों की शिकायत पर धनुताल सिल्ट सफाई की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। नगर के दक्षिण में आबादी से बाहर स्थित धनुताल तालाब की सिल्ट सफाई मामले में सभासदों की शिकायत के बाद जांच शुरू गई है। डीएम प्रियंका निरंजन के आदेश पर तहसीलदार ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू की और पालिका से मामले से जुड़े सभी अभिलेख तलब किए हैं।
विज्ञापन

27 अगस्त 2021 को नगरपालिका परिषद द्वारा धनुताल की सिल्ट सफाई का ठेका 12 लाख 3 हजार 488 में उठाया था जिसमें दो फीट की गहराई तक सिल्ट की सफाई होनी थी। काम पूरा कर लेने के लिए चार माह की समय सीमा तय की गई थी, लेकिन चार महीने में काम पूरा नहीं हो पाने के चलते दिसंबर में दो माह का समय और बढ़ा दिया गया था।
पालिका के कुछ सभासदों ने तय मात्रा से अधिक मिट्टी उठाने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत डीएम से की थी। जिलाधिकारी के आदेश पर मामले की जांच कर रहे तहसीलदार ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की जा रही है जांच पूरी होने तक काम रोक दिया गया है। तालाब से संबंधित कागजात मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें