फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से किसान के कच्चे घर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। देर रात शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। लपटों में फंसे गृहस्वामी को किसी तरह से पड़ोसी ने बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे झांसी रेफर किया गया है। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। परिजनों के अनुसारलगभग ढाई लाख रुपये की कीमत के सामान का नुकसान हुआ है। तहसीलदार ने लेखपाल को भेजकर आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

चुर्खी थानाक्षेत्र के टड़वां गांव निवासी किसान रवि (25) के घर में शुक्रवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। लपटों की गर्मी से पत्नी अर्चना की नींद खुली तो वह दौड़कर अपनी बेटी गुंजन को लेकर बाहर निकल आई। पति रवि अंदर आग की लपटों में फंस गया। पड़ोसी युवक अजयपाल ने जान जोखिम में डालकर रवि को बाहर निकाला। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। हालत में सुधार न होने पर झांसी रेफर किया गया है। आग से घर व गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। एसडीएम ने नायब तहसीलदार व लेखपाल को मौके पर भेजकर आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट देने को कहा है। जिससे आर्थिक सहायता दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें