उरई। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी यूके गुप्ता ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय में 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे से एक दिवसीय ऑनलाइन रोजगार मेला व कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। मेले में कंपनियों व नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन प्रतिभाग किया जाएगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को विभागीय वेबसाइट पर अपना सेवायोजन पंजीयन करने के बाद पंजीकृत अभ्यर्थियों द्वारा कंपनीवार आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। चयनित प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों का डाटा शिक्षित बेरोजगार, कामगार अभ्यर्थियों की सूची दूरभाष पर साक्षात्कार के लिए कंपनियों, नियोजकों के द्वारा मांगे गए शैक्षिक योग्यतानुसार उनकी ईमेल आईडी पर उपलब्ध करा दी जाएगी। (संवाद)