फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त पालिका कर्मचारी के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
कालपी में चोरों द्वारा द्वारा फैलाया गया सामान - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। नगर के मोहल्ला गणेशगंज में सोमवार की देर रात चोरों ने एक सेवानिवृत्त पालिका कर्मचारी के घर में घुसकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से लगभग पंद्रह लाख रुपये के जेवर व डेढ़ लाख रुपये की नगदी चुरा ले गए। सुबह चार बजे जब गृहस्वामी उठे। तब दरवाजा खुला देख घटना का पता चला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची व घटनास्थल पर नमूने लिए। कोतवाली पुलिस ने घर के आसपास के छह लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। गृहस्वामी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर में टप्पेबाजी व चोरी की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। एक सप्ताह के अंदर नगर में यह चौथी चोरी की घटना हुई है। सोमवार की देर रात नगर के गणेशगंज मोहल्ले में सेवानिवृत्त पालिका कर्मचारी अशोक व्यास के घर को चोरों ने निशाना बनाया व पंद्रह लाख के जेवर व डेढ़ लाख की नगदी चुरा ले गए। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची व नमूने लिए। पीड़ित अशोक व्यास ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह लगभग देर रात 12 बजे सोए थे। चोर घर से लगभग पंद्रह लाख रुपये का जेवर व डेढ़ लाख रुपये नगदी चुरा ले गए हैं। उन्होंने जेवर की लिस्ट भी पुलिस को दी है।
-------------
यह गया जेवर
गृहस्वामी के अनुसार घर से डेढ़ तोला सोने का हार, डेढ़ टोला सोने की जंजीर, छह अंगूठी, मंगलसूत्र, बाला, झुमकी, चूड़ी, कमरबंद, नथनी, बिछिया, चांदी की पायल, बिछिया, हाय, चूड़ा सहित विभिन्न सोने चांदी के जेवरात व डेढ़ लाख नगदी।
विज्ञापन

इनसेट
गृहस्वामी ने बताया कि उनकी मां बेहद बुजुर्ग हैं वह ऊपर के कमरे में सोती हैं उन्हें रात को नीचे आने जाने में दिक्कत न हो इसलिए जीने का दरवाजा खुला रहता है। आसपास की छतें भी एक दूसरे से मिली हुई हैं। माना जा रहा है कि चोर जीने के रास्ते से ही घर में घुसे व वारदात को अंजाम देकर मुख्य दरवाजे से निकल गए। अलमारी व बक्से से नगदी व जेवर के साथ ही चोर खूंटी पर टंगे पैंट की जेब से भी छह हजार रुपए निकाल ले गए।
-----------
रात को कुत्ता भी नहीं भौंका,
गृहस्वामी के घर के बाहर एक कुत्ता रहता है। कुत्ते की मोहल्ले में दहशत है शाम के बाद कुत्ते की दहशत के चलते लोग उस गली से बचकर निकलते हैं। रात को कुत्ता भी नहीं भौंका, इसको लेकर भी चर्चा रही माना जा रहा है कि चोरों ने कुत्ते को कुछ खिलाकर बेहोश कर दिया होगा।
-------------
पुलिस का मानना है कि घटना में किसी नजदीकी का हाथ है। घर के आसपास किसी के यहां सीसीटीवी कैमरे भी नही लगे हैं। किसी नजदीकी को मालूम था कि घर मे सिर्फ तीन बुजुर्ग हैं। आने जाने का रास्ता भी मालूम था। इसी के चलते चोर घनी आबादी में वारदात को अंजाम देकर निकल गए। इसी के चलते पुलिस ने मोहल्ले के ही छह लोंगों को उठाया है। उधर मोहल्ले के लोगों का मानना है कि यह तो ठीक रहा कि वारदात के वक्त ग्रह स्वामी की आंख नही खुली वरना चोर घर के तीनों बुजुर्गों को भी नुकसान पहुंचा सकते थे।
विज्ञापन

एक सप्ताह की घटनाओं का विवरण
---------------
7 सितम्बर. मुख्य बाजार में 22000 की चोरी
8 सितम्बर. मुख्य बाजार में एक लाख की चोरी
10 सितम्बर . मुख्य बाजार में 91000 की चोरी
13 सितम्बर. गणेशगंज में 15 लाख की चोरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें