फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई को लेकर लगातार अभियान चलाने के निर्देश

विज्ञापन
कालपी रोड स्थित मेडिकल गेट पर निरीक्षण करती डीएम प्रियंका निरंजन व एडीएम पूनम निगम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रत्येक माह प्रदेश स्तर पर रैंकिंग जारी की जाती है। अप्रैल 2022 में जिले को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिकायतों की समीक्षा उनके द्वारा स्वयं की जाती है और शिकायतकर्ता से निस्तारण का फीडबैक भी लिया जाता है। शिकायतों की गुणवत्तापूवर्क निस्तारण के लिए सीडीओ व एडीएम ने निरंतर समीक्षा व निस्तारण की गुणवत्ता का परीक्षण किया। शासन के निर्देशानुसार तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में 40-40 संदर्भों का प्रत्येक माह टीम बनाकर भौतिक सत्यापन भी कराया। माह अप्रैल 2022 में कुल 1217 शिकायतों प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री संदर्भ 36, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन संदर्भ 322, आनलाइन संदर्भ 356, जिलाधिकारी संदर्भ 411, पीजी पोर्टल 27 व तहसील दिवस 65 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। डीएम ने जिले के सभी अधिकारियों को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।
-------------------
सफाई को लेकर लगातार अभियान चलाने के निर्देश
उरई। डीएम प्रियंका निरंजन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्वच्छता व साफ सफाई को लेकर निरीक्षण किया। डीएम ने सड़क पर नगरपालिका की टीम से सफाई कराई। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जिले में साफ सफाई अभियान निरंतर चलाया जाए। इस दौरान राजकीय मेडिकल परिसर के बाहर नगर पालिका की टीम ने सफाई की।
विज्ञापन

उन्होंने मेडिकल प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि परिसर के अंदर भी समुचित साफ सफाई व्यवस्था रखें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। जिले में साफ सफाई के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है ताकि आवागमन सुलभ रहे और जिले में स्वच्छ वातावरण बना रहे। उन्होंने नगर को साफ सफाई व स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही गंदगी फैलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान एडीएम पूनम निगम, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें