फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में 121 बुजुर्गों की जांच, स्टिक और वाकर वितरित किए गए

विज्ञापन
वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला को सम्मानित करती डीएम व विधायक। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने कैंप में आने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को आजकल के वातावरण में स्वस्थ रहने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाने को कहा। उन्होंने कहा कि उम्र के साथ बीमारियां भी बढ़ती हैं। ऐसे में अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यदि धूम्रपान करते हैं या अल्कोहल एवं तंबाकू का सेवन करते हैं तो छोड़ने की कोशिश करें। मानसिक तनाव न लें। उधर, स्वास्थ्य शिविर में 121 की जांच में 27 को डायबिटीज मरीज निकले।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह के शिविर सीएचसी, पीएचसी के साथ उपकेंद्रों पर भी लगाए गए हैं। इस दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ अवनीश बनौधा, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ एके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। शिविर में एनसीडी क्लीनिक से लैब टेक्नीशियन रामेंद्र सिंह गुर्जर, काउंसलर दीपना पांडेय, फिजियोथैरेपिस्ट राजेश कुमार, तंबाकू नियंत्रण से काउंसलर महेश कुमार आदि ने मरीजों की डायबिटीज, हाईपरटेंशन की जांच की। शिविर में 121 मरीजों की जांच की गई, जिसमें डायबिटीज के 27 मरीज, हाइपरटेंशन के 24, फिजियोयोथैरेपी के 44, मानसिक स्वास्थ्य के 17, तंबाकू नियंत्रण के 23 मरीज एवं ओरल हेल्थ के 18 मरीजों का उपचार किया गया। सीएमओ ने नौ बुजुर्गों को टहलने वाली स्टिक एवं एक बुजुर्ग को वाकर दिया। इसके अलावा सीएचसी व पीएचसी एवं उपकेंद्रों पर भी आयोजित कैंप में 291 मरीज देखे गए। जिसमें डायबिटीज के 34, हाईपरटेशन के 33 मरीजों का उपचार किया गया और 51 वृद्धजनों को वाकिंग स्टिक और वाकर दिए गए साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।
---------
फोटो-29-वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला को सम्मानित करती डीएम व विधायक। संवाद
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का सम्मान
उरई। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर राठ रोड स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व डीएम प्रियंका निरंजन ने बुजुर्गों को सम्मानित किया। दो बुजुर्गों की अच्छी कार्यशैली और सेवाभाव के लिए उन्हें शॉल देकर सम्मानित किया गया। संचालन रोहित विनायक ने किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, रमेश भदौरिया, युद्धवीर कंथरिया, भरतलाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें