फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घर दस्तक अभियान में 29 कुपोषित बच्चे खोजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे संचारी रोग में दस्तक अभियान के तहत 29 कुपोषित बच्चे पहचान में मिले है। जिन्हें इलाज के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र भिजवाया गया है। इसके अलावा तीन कोविड के मरीज भी खोजे गए है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ जीएस स्वर्णकार ने बताया कि 1 से 31 जुलाई तक संचारी रोग जागरुकता माह चल रहा है। इसके अंतर्गत 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया गया। इसमें 1231 टीमों ने 2 लाख 18 हजार 455 घरों में दस्तक दी। घरवालों से बातचीत कर बीमारियों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान बुखार के 415 रोगी खोजे गए। बुखार पीड़ित मरीजों में 90 की स्लाइड बनाकर जांच कराई गई। हालांकि मलेरिया का कोई रोगी नहीं मिला है। खांसी, बुखार, जुकाम से ग्रसित 238 रोगी चिह्नित किए गए। कोरोना संबंधी लक्षणों वाले 181 लोगों की जांच की गई। जिसमें तीन पॉजिटिव हैं। इसके अलावा 23 क्षय रोगी भी खोजे गए है और 29 कुपोषित बच्चों की खोज भी की गई है। इन मरीजों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें