कदौरा थाने में शिकायत करने जाती महिला
- फोटो : ORAI
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पथरेहटा के मजरा क्योटरा निवासी महिला शकुन देवी ने थाने में शिकायती पत्र दिया। पत्र में आरोप लगाया कि वह पति के साथ सीएचसी में आयोजित नसबंदी शिविर में मंगलवार शाम आई थी। नसबंदी के बाद बेहोशी की हालत में उसको लिटा दिया गया था। होश आने पर मंगलसूत्र गायब था। महिला ने स्वास्थ्य कर्मियों पर मंगलसूत्र गायब करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेकर वह स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ कर रहे है। (संवाद)