फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिफिलिंग करते कार में लगी आग, दो झुलसे

विज्ञापन
आग बुझाने का प्रयास करते मोहल्ले के लोग - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जनपद में प्रशासन द्वारा अवैध गैस रिफलिंग की तरफ ध्यान न देने के कारण इसका धंधा जोरदार तरीके से फलफूल रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारी तब होश में आते है जब कोई बड़ा हादसा हो जाता है। बुधवार को शहर के जालौन रोड स्थित एक दुकान पर गैस भरते समय आग लग गई। जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद दुकानदार व राहगीर जान बचाते हुए भागते हुए नजर आए। मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस कारण बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जालौन चुंगी स्थित तुलसी निकेतन के पास स्थित एक दुकान पर ईको कार चालक गैस रिफिलिंग कराने गया था। गैस रिफलिंग कराते समय अचानक कार में आग लग गई। जिससे आसपास मौजूद दुकानदारों और रागहीरों में हड़कंप मच गया और वह अपनी जान बचाते हुए नजर आए। दोपहर के समय हुई घटना से आसपास मौजूद घरों में रह रही महिलाएं और बच्चे सहमे नजर आए। वहीं किसी तरह मौजूद लोगों ने वाहन में लगी आग पर काबू पाया। इस दौरान उरई से जालौन जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। वाहन में लगी आग के कारण कार चालक विपिन और एक अन्य युवक भी झुलस गए। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं आसपास रह रहे लोगों ने बताया कि आबादी के बीच वाहनों में हो रही अवैध रिफिलिंग की वजह से कभी भी कोई भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। गनीमत यह रही की वाहन में आग गैस रिफिलिंग करते समय लगी जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। अगर यहीं आग यात्रियों से भरी हुई कार में लगती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें