फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में किसान का शव खेत पर पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। किसान का शव खेत पर लगे पेड़ पर संदिग्ध हालत में लटका मिला। ग्रामीणों ने शव लटकता देख इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नदीगांव कस्बा निवासी किसान देवेंद्र यादव उर्फ बबुआ (35) का शव सोमवार की देर शाम कंहरी गांव के पास उसके खेत में लगे बबूल के पेड़ पर मफलर से लटकता मिला। खेत से लौट रहे किसानों ने शव लटका देख गांव पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि वह खेती बलकट पर लेकर करता था।
इस बार भी उसने जमीन लेकर मटर की फसल बोई थी। कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में थे। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं थानाध्यक्ष रामकरन सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें