उरई (जालौन)। एलएलबी के छात्र की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कालेज उरई ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हमीरपुर जनपद के राठ थानाक्षेत्र के मोहल्ला दीवानपुरा गांव निवासी व्यापारी रामकुमार गुप्ता का 25 वर्षीय पुत्र सौरभ की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कालेज उरई ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सौरभ उरई में रहकर एलएलबी कर रहा था। पिछले कुछ दिनों से राठ में ही रह रहा था। दो भाइयों में बड़ा था। मां गीता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।