फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर 27 सरोवरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में स्वच्छता और जल संरक्षण को विशेष महत्व दिया जा रहा है। इसी के तहत जिले में 75 तालाबों का निर्माण अथवा जीर्णोद्धार किया जा रहा है। यह जीर्णोद्धार वर्ष 2023 तक पूरा करना है, लेकिन इस साल एक नवाचार किया जाएगा। इस साल स्वतंत्रता दिवस पर जिले के 27 सरोवरों पर तिरंगा लहराया जाएगा। इन 27 सरोवरों को स्वतंत्रता दिवस से पहले संवारा जा रहा है। ध्वजारोहण में प्रधानमंत्री भी ऑनलाइन शामिल होंगे।
विज्ञापन

सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रत्येक जिले में 75 सरोवर बनाने अथवा पुराने बने हुए तालाबों को दोबारा से संवारने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत वर्ष स्वतंत्रता दिवस तक 20 फीसदी सरोवरों को बेहतर ढंग से संवारना है। अन्य तालाब अगले वर्ष तक संवारे जाएंगे। जिन सरोवरों पर काम चल रहा है अधिकारी लगातार उनका दौरा करके जिम्मेदारों को तय समय में काम पूरा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
जिन तालाबों को संवारा जाना है उनके लिए पहले से ही मानदंड तय हैं। तालाब एक एकड़ से छोटा न हो, आबादी से बहुत दूर न हो और इसमें आबादी का गंदा पानी न आता हो। यदि आबादी का गंदा पानी आ रहा है तो तालाब से पहले फिल्टर चेंबर बनाए जाएंगे। जब आबादी का गंदा पानी साफ हो जाएगा तब तालाब में जाएगा। तालाब के चारों तरफ घूमने के लिए रास्ता बनाया जाएगा। बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी और हरियाली के लिए पौधे भी रो पे जाएंगे। इसके अलावा ध्वज फहराने के लिए एक चबूतरा भी बनाया जाएगा, जिस पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वज फहराया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ.अभय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सरोवरों का चयन कर लिया गया है। सरोवरों को संवारने का काम तेजी से चल रहा है। कई सरोवरों का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

----------------------------
इन गांवों के तालाब चयनित
--------------------
डकोर ब्लाक- राहिया, सोमई, ऐरी रमपुरा।
जालौन ब्लाक- धनतौली, गड़गुवां, बरगवां।
कदौरा ब्लाक- नाका, अकबरपुर, कुसमरा।
महेवा ब्लाक- सरेनी मुस्तकिल, सधारा, सिमरा शेखपुर।
कुठौंद ब्लाक- कुठौंद, बावली, रामपुरा जालौन।
रामपुरा ब्लाक- मजीठ, जगम्मनपुर, रामपुरा देहात।
माधौगढ़ ब्लाक- रसूलपुर, कैलोर, (तीसरा अभी चयनित नहीं)।
कोंच ब्लाक- भदेवरा, चमारी, सामी
नदीगांव- बरहल, कैलिया, खुटेला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें