फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरा बंदी भी दबोचा, चौथा अब भी फरार

Sun, 10 Jan 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से शुक्रवार सुबह फरार हुए चार बंदियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह दो बंदियों को कुकरीगांव में गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की स्पेशल टीमों ने शनिवार देर रात तीसरे फरार बंदी को भी दिबियापुर जनपद औरैया से गिरफ्तार कर लिया। बंदियों से पूछताछ के बाद रविवार दोपहर तीन बजे पुलिस ने मामले
विज्ञापन


का खुलासा कर दिया। घटना का मास्टरमाइंड सजायाफ्ता मुन्ना अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया है।     पुलिस लाइन में एसपी एन. कोलांचि ने खुलासा करते हुए बताया कि जिला कारागार जालौन में निरुद्ध तीन विचाराधीन व एक सजायाफ्ता सहित चार बंदी शुक्रवार सुबह दीवार फांदकर भाग

निकले थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए बनी चार टीमों ने दबिश देकर तीन कैदियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए बंदियों में बृजमोहन उर्फ कल्लू धोबी, ध्यानचंद्र उर्फ ध्यानू व जसवंत शामिल हैं। बताया कि बृजमोहन और ध्यानचंद्र उर्फ ध्यानू को कुकरगांव से खजुरी रोड पर करीब आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों से भागते हुए गिरफ्तार किया गया
विज्ञापन


जबकि तीसरे विचाराधीन बंदी जसवंत को थानाध्यक्ष दिबियापुर औरैया और उरई टीम के संयुक्त प्रयास से दबोचा गया। पुलिस की इस सफलता पर एसपी ने सभी टीम सदस्यों को दो-दो हजार रुपये बतौर पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम में डॉ. जंगबहादुर सिंह, सीओ उरई, आलोक सक्सेना, एसएचओ

कोतवाली उरई, अनुराग चौधरी प्रभारी स्वाट टीम, अनुराग शर्मा, एचसीपी एहशान उल्ला खां, कांस्टेबल शोएब आलम समेत करीब एक दर्जन सिपाही शामिल हैं।

मुन्ना पर 50 हजार का इनाम
चौथा फरार कैदी मुन्ना उर्फ सुरेश जो झांसी के नई बस्ती क्षेत्र का निवासी है, की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि सुरेश उर्फ मुन्ना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। जो भी व्यक्ति उसकी सूचना देकर उसे गिरफ्तार कराएगा उसे यह पुरस्कार दिया जाएगा।

100 डायल की रही भूमिका
एसपी के अनुसार भागे तीन बंदियों की गिरफ्तारी 100 नंबर डायल के माध्यम से हुई। इसमें आम लोगों का खासा सहयोग रहा। कुछ ग्रामीणों ने इस नंबर पर फोन कर फरार कैदियों के संबंध में सूचना दी जिसके बाद इनको स्पेशल टीमों ने गिरफ्तार कर लिया।

अलग-अलग जेलों में रहेंगे फरार
फरार बंदियों को पुलिस अब आसपास के जिलों की अलग-अलग जेलों में रखेगी। एसपी ने बताया कि पकड़े गए इन कैदियों में सांठगांठ को देखते हुए अब पुलिस विभाग की ओर से इनको अलग-अलग जेलों में बंद करने की सिफारिश की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें