फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी में नाइजीरियन युवक गिरफ्तार

Tue, 03 Apr 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
खुलासा करते एसपी व पकड़ा गया नाइजीरियन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शहर के राठ रोड पर रॉयल इंफील्ड बाइक एजेंसी मालिक वीर सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी मोहल्ला इंद्रा नगर उरई को एक फर्जी हर्बल प्रोडक्ट कंपनी ने ठगी का शिकार बनाया था। अंतर्राष्ट्रीय ठगों के गिरोह ने कंपनी से नट एक्सपोर्ट करने का लालच देकर वीर सिंह के आईसीआईसीआई बैंक, इंडस बैंक, इंडियन बैंक, देना बैंक व बैंक ऑफ महाराष्ट्र की विभिन्न शाखाओं से इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से 43 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। अपने साथ हुई ठगी का पता चलने पर वीर सिंह ने उरई कोतवाली में महाराष्ट्र की रीना बजाज नाम की महिला समेत कुछ विदेशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


विभिन्न खातों से 43 लाख रुपये ऑनलाइन निकाल लिए थे। मामले के खुलासे को लेकर एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई थी। इसमें क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर शिवसागर दीक्षित, साइबर सेल के सिपाही रोहित सिंह के अलावा महिला सिपाही निशा शाक्य थाना माधौगढ़ काम कर रही थी। मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को उक्त मामले के एक ठग के बारे में पता चला। जानकारी पुख्ता होने पर उक्त टीम ने मुंबई के लिए रवाना हुई थी। मुंबई पुलिस की मदद से ग्राम पाली थाना कलमबोली जिला रायगढ़ महाराष्ट्र से पुलिस ने एक विदेशी ठग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे पकड़कर उरई लाई। पकड़े गए ठग की पहचान गोडबिन ओबिना जार्ज निवासी मुजेरो स्ट्रीट अबा अबिया लोगोस नाइजीरिया के रूप में हुई है।

उसे जहां से पकड़ा गया वहां वह किराए पर रह रहा था। सोमवार को पुलिस लाइन में खुलासा कर एसपी ने बताया कि व्यापारी वीर सिंह से मोर्मन्स फार्मास्यूटिकल यूके नाम की फर्जी कंपनी के नाम पर पिलुकेन्शिया नट व आयल खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। भारत में उक्त उत्पाद की आपूर्तिकर्ता फर्म जो इंटरनेट पर एमएनआर हर्बल नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पनबेल के पते पर संचालित हो रही थी। उसे भी वहीं फर्जी गैंग संचालित कर रहा था। एसपी ने बताया कि इस मामले में एक महिला रीना बजाज के अलाव अभी भी दो लोग फरार है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें