फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते में चाचा भतीजी थे प्रेमी युगल, गांव में पुलिस फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। प्रेमी युगल के भाग जाने के बाद अगले दिन पड़ोस के गांव के खेत में बेहोश मिली प्रेमिका की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। प्रेमी युगल रिश्ते में चाचा भतीजी लगते थे। घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण माहौल है। सीओ शाहिदा नसरीन ने गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात एक प्रेमी युगल घर से भाग गए थे। प्रेमी युगल रिश्ते में चाचा भतीजी थे। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों परिवारों को लग गई थी। इसी के चलते परिजनों ने दोनों के मिलने पर रोक लगा दी थी। कुछ दिन पूर्व छात्रा अपने प्रेमी से मिलने उसके घर चली गई थी। जिसकी सूचना मोहल्ले वालों ने उसके परिजनों को दे दी थी। घरवालों की सख्ती के चलते छात्रा प्रेमी से नहीं मिल पा रही थी।
शनिवार की रात को मौका पाकर छात्रा अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। परिजनों को पता चलने पर उन्होंने उसकी खोजबीन की। रविवार की देर शाम गोहन थाना पुलिस को ग्रामीणों ने कनपुरा गांव के खेत में प्रेमी युुगल के होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो छात्रा बेहोश मिली। जिसको पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। अस्पताल के डाक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। छात्रा सात बहनों में दूसरे नंबर की थी और बीए में पढ़ती थी। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके साथ गए उसके प्रेमी और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें