फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर पथराव व तोड़फोड़, चार पर शांति भंग की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरई में गुरुवार की शाम दो पक्षों में चल रहा विवाद बढ़ गया। बात बढ़ने पर एक पक्ष ने हबीब के घर पर हमला कर दिया। पथराव कर तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया।
विज्ञापन

गांव बैरई में 18 नवंबर को हबीब के घर में वैवाहिक कार्यक्रम था। हबीब का आरोप है कि गफ्फार के पक्ष के लोगों ने घर पर हमला कर दिया, पथराव कर घर का सामान तोड़ दिया।
जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में हबीब, समीर, गफ्फार तथा इसरार को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष में पुराना विवाद चल रहा है। पकड़े गए चार आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें