उरई। फाइलेरिया नियंत्रण अभियान के अंतर्गत दवा सेवा अभियान का आयोजन 22 नवंबर से सात दिसंबर तक होगा। कार्यक्रम के तहत सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को दवा खिलाने का अभियान चलाया जाएगा। जबकि सप्ताह के शेष दिनों में नियमित टीकाकरण सत्र (आरआई) के माध्यम से माप अप राउंड होगा। जिसमें छूटे हुए लोगों को दवा खिलाई जाएगी। यह जानकारी सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने दी।
डॉ. शर्मा ने बताया कि मच्छरों से फैलने वाला फाइलेरिया या हाथीपांव रोग शरीर को कुरुप बनाने वाली बीमारी है। सरकार का लक्ष्य इस बीमारी को 2025 तक मुक्त करने का है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ एसडी चौधरी ने बताया कि वार्ड में वार्ड सभासद और गांव में प्रधान इस कार्यक्रम के नोडल होंगे। जबकि स्कूलों में भी प्रार्थनासभा के दौरान इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा और दवा खिलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जनपद में 1890976 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 1431 टीमें लगाई है। जबकि 243 पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। कुल 316659 घरों में दवा खिलाने का काम किया जाएगा। इसके लिए 3989000 डीईसी और 1592000 एल्वेंडाजोल की दवाएं खिलाई जाएगी।