जालौन। मोहल्ला नारोभास्कर में सोमवार को महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मोहल्ला नारोभास्कर निवासी नरेंद्र याज्ञिक की पत्नी मुन्नी देवी (52) ने सोमवार को कमरे में लगे हुक से गमछे का फंदा बना फांसी लगा ली।
परिजन उन्हें दोपहर में खाना खाने के लिए बुलाने गए तो शव फंदे पर लटका मिला। इससे घर में कोहराम मच गया। मुन्नीदेवी के पति ठेकेदारी कर परिवार का भरण पोषण करते है। परिजन उसके फांसी लगाने का कोई कारण नहीं बता पा रहे है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।