फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के चैयरमेन व सभासद में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। वार्ड में कराए गए काम की कोटेशन के बारे में जानकारी लेने नगर पालिका पहुंचे सभासद की पालिकाध्यक्ष से कहासुनी हो गई। दोनो ओर से जमकर नोकझोंक हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। जिससे परिसर में अफरातफरी मच गई। मौजूद कर्मी व अन्य सभासदों ने किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

सभासद का आरोप है कि चेयरमैन ने मारपीट करने के बाद जान माल की धमकी दी है। वहीं चेयरमैन ने पटल के बाबू से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए सभासद के खिलाफ तहरीर दी है। पालिकाध्यक्ष ने सभासद के आरोपों को निराधर बताया है।
शहर के वार्ड नंबर सात के सभासद शनि ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार को दोपहर वह पालिका में अपने वार्ड में कराए गए काम के कोटेशन की जानकारी लेने गए थे। जब उन्होंने पटल के बाबू से जानकारी ली। तो उसने बताया कि अभी तक कोटेशन में हस्ताक्षर नहीं हुए है। तभी चेयरमैन आ गए और दोनों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। शोरगुल सुनकर नगरपालिका में मौजूद कर्मचारी व अन्य सभासद भी आ गए। किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं सभासद ने आरोप लगाया कि वार्ड में काम कराने के नाम पर चेयरमैन उनके साथ भेदभाव कर रहे है। कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि दोनो पक्षों में वार्ता चल रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें