फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में घटना कैद, फिर भी आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही पुलिस

विज्ञापन
-एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कोंच में युवती पर हुए रसायन हमले के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सद्दाम खान कादरी के नेतृत्व में एसडीएम सदर को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला पटेल ने कहा कि कोंच में युवती पर बाइक सवार दो युवकों ने घातक रसायन फेंकने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद आज पांचवें दिन भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव अमित पांडेय उसरगांव ने कहा कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और पीड़िता को 50 लाख रुपया मुआवजा दिया जाए। उपाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, गोलू सामी ने कहा कि गिरफ्तारी न होने की स्थिति में कांग्रेसी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान संतराम नीलांचल, मयंक पाठक, सुमित पांडेय, इरशाद, फहीम अहमद, अमन खान आदि रहे।
विज्ञापन

जालौन संवाद के अनुसार युवती को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सपा के नगर अध्यक्ष सोनू मंसूरी के नेतृत्व पूर्व मंत्री दयाशंकर वर्मा, युवजन सभा से सिद्धार्थ यादव, छात्र सभा के नगर अध्यक्ष अकरम सिद्दीकी आदि ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अशोक कुमार को दिया। इस दौरान कैलाश यादव, संतोष शर्मा, नारायण सिंह, विनय श्रीवास्तव, जाकिर, अक्षत चंसौलिया आदि मौजूद रहे।
-----------
पीड़िता से झांसी मिलने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष
कोंच। भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने झांसी पहुंचकर उपचाराधीन आकांक्षा का हाल जाना, साथ ही परेशान हाल परिजनों को ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग पुलिस से की है। (संवाद)
विज्ञापन

--
पचास लाख की आर्थिक मदद की मांग
कोंच। युवा राठौर समाज कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष आलोक राठौर ने कस्बे में घातक रसायन अटैक की घटना को शर्मनाक और कायराना बताते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और पीड़ित युवती व परिवार को पचास लाख की आर्थिक मदद प्रदान की जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें