फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपाचे समेत बाइकर्स की कराई शिनाख्त परेड

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच। कोंच के मोहल्ला लाजपतनगर में पांच दिन पूर्व युवती आकांक्षा पर घातक रसायन फेंके जाने का मामला उलझता ही जा रहा है। पुलिस ने शनिवार को जिले भर से सफेद अपाचे बाइक रखने वाले लोगों को उनकी गाड़ियों के साथ कोतवाली बुलाया। सभी के फुटेज से मिलान किये गए। बिना नंबर वाली बाइकों को रोककर बाकी को जाने दिया गया। एएसपी राकेश सिंह का कहना है कि हर बिंदु पर जांच कर मामले का सही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि बीती 21 सितंबर को दो अज्ञात युवकों ने आकांक्षा पर घातक रसायन फेंका था। जिससे वह झुलस गई थी। झांसी मेडिकल कालेज में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस आकांक्षा के मोबाइल डिटेल और उसकी ओर से लिए गए नाम वाले सभी बिंदु पर भी जांच कर रही है। आकांक्षा के भाई का जिस हिस्ट्रीशीटर से विवाद चल रहा था, उससे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी कोंच अथवा जिले के बाहर के भी हो सकते हैं। दूसरी ओर शनिवार को आकांक्षा के होने वाले ससुराली भी उससे मिलने कानपुर से झांसी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों का कहना कि उसे ठीक होने में डेढ़ से दो माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें