फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच इंडीकेट न होने पर यात्रियों ने किया हंगामा, चेन पुलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेलवे की लापरवाही शुक्रवार को यात्रियों को भारी पड़ गई। कोच इंडीकेट न होने के कारण कानपुर से बलसाड़ जाने वाली उद्योगकर्मी एक्सप्रेस में चढ़ने को लेकर यात्रियों में भगदड़ मच गई। हालत यह हो गई ट्रेन को अतिरिक्त पांच मिनट का स्टापेज भी दिया गया। बावजूद इसके यात्री नहीं चढ़ पाए। ट्रेन चलने लगे तो यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। चेन पुलिंग पर आरपीएफ ने दो यात्रियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

बलसाड़ एक्सप्रेस में उरई रेलवे स्टेशन से 503 यात्रियों के आरक्षण थे। ट्रेन का दो मिनट का स्टापेज है। ट्रेन शुक्रवार की सुबह 10.23 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। कोच इंडीकेट न होने के कारण यात्रियों में भगदड़ मच गई। ट्रेन पकड़ने के लिए यात्री दौड़ने लगे। यात्रियों की भीड़ देखकर डिप्टी एसएस डीके व्यास ने ट्रेन को दो मिनट से अतिरिक्त स्टापेज देकर 10.31 बजे ट्रेन को सिग्नल दिया। फिर भी बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाए और हंगामा करने लगे। उन्होंने बताया कि 503 यात्रियों के आरक्षण थे। इस पर कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के सिपाहियों ने एस 3 कोच से दो यात्रियों को पकड़ लिया। इसके बाद सभी यात्रियों को ट्रेन में बैठाने के बाद गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस बाबत सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्नल आरके अग्रवाल ने बताया कि जिस कंपनी को कोच इंडीकेट का काम करना है। वह धीमी गति से काम कर रही है। कंपनी के अधिकारियों से बात हुई है। कंपनी ने दस सितंबर तक काम पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें