फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किसान नेताओं की गिरफ्तारी पर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Tue, 12 Dec 2023 11:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से जुड़े किसान नेताओं की गिरफ्तारी और केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि कॉरपोरेट समर्थक फॉर्म अधिनियम को निरस्त करने के लिए किसान संगठन आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। हाल ही में किसान नेता युद्धवीर सिंह को हिरासत में ले लिया गया, जबकि नौ दिसंबर 2021 को केंद्र सरकार ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव संजय अग्रवाल के हस्ताक्षरित पत्र के साथ किसान नेताओं के साथ लिखित समझौता किया था।



आश्वासन दिया था कि किसान नेताओं पर जो संघर्ष से संबंधित मामले दर्ज है, उन्हें वापस लिया जाएगा, लेकिन अब सरकार समझौते का उल्लंघन कर रही है। किसान नेताओं की गिरफ्तारी कर रही है। जिलाध्यक्ष डॉ. द्विजेंद्र सिंह निरंजन ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। किसान कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मामलों में वापसी की बात कही थी, अब उन्हीं मामलों में गिरफ्तारी की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान दिनेश प्रताप सिंह गौर, रामकुमार पटेल, भगवानदास, अजय पाल सिंह, चतुर सिंह, भुवन राजपूत, शिवबालक सिंह, देवकरन, सुनील कुमार, हरीशंकर निरंजन, लवकेश सिंह, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।



गोगामेड़ी के हत्यारों को दें फांसी



माधौगढ़। भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायव तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार को दिया। इसमें करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से समाज आक्रोशित है। इसकी सीबीआई से जांच कराई जाए। साथ ही निर्मम हत्या करने वालों को फांसी की सजा दी जाए। अन्यथा संगठन पूरे देश में आंदोलन को बाध्य होगा। मोहित कुमार, ओमनारायण शर्मा, रामसिंह, गजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, अरुण कुमार मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें