फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण जाति नहीं, विचारधारा और संस्कृति है-अर्चना पांडे

विज्ञापन
भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संवोधित करती पूर्व मंत्री अर्चना पांडे - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। पूर्व मंत्री और छिबरामऊ की भाजपा विधायक अर्चना पांडे ने कहा कि ब्राह्मण जाति नहीं है। बल्कि यह विचारधारा और संस्कृति है। ब्राह्मण ने हमेशा सर्व समाज और समूची मानव जाति के कल्याण की सोच के साथ काम किया। देश और समाज के निर्माण में ब्राह्मण की महत्वपूर्ण भूमिका को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता है। वह रविवार को एक गेस्ट हाउस में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन

ग्राम पडऱी स्थित अभिलाषा पैलेस में भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में पूर्व मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश में क्रांतिकारी बदलाव हुए है। सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है। भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के वायदों पर सरकार खरी उतरी है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने भी भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए अपनी बात रखी। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी, जगदीश तिवारी, सुनील लोहिया, अंजू, डॉ सावित्री गुप्ता, आनंद दुबे, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें