फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने चमारी गोशाला का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने शुक्रवार को एक करोड़ बीस लाख की लागत से बनी चमारी गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गोशाला को सुंदर रखने के लिए प्रसाशन पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में गोशाला में कीचड़ हो जाता है। इस कारण मवेशी गिरकर चुटहिल हो जाते है। गिरजा महिला बाल विकास संस्था की अध्यक्ष विनीता पांडे ने बताया कि एक अप्रैल से गोशाला का संचालन बिना किसी मानदेय के विधिवत रूप से कर रहे हैं। गोशाला में बाउंड्री और खड़ंजा नहीं है। अध्यक्ष अनुरागी ने आश्वासन दिया कि वह जिला पंचायत पंचायत की ओर से बाउंड्री और खड़ंजा का निर्माण कराएंगे। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं से बातचीत की। पूर्व प्रधान मुनि महाराज अनुज द्विवेदी दीपू, गुडडी, कमलेश, बबलू, जोकर, तेजराम, नेता, रतन और प्रशिक्षण प्राप्त दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें