फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध मीटर की चेकिंग करने गई टीम से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में शुक्रवार को उपखंड अधिकारी के निर्देश पर अवैध मीटरों को हटाने गई विद्युत टीम के साथ दबंगों ने मारपीट की। साथ ही टीम के सदस्यों को बंधक बनाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विद्युत कर्मियों को छुड़ाया। थानों में पहुंच की बिजली विभाग के कर्मचारी ने तहरीर दी।
विज्ञापन

राकेश कुमार टीजीटू ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शिकायत मिली है। बागी गांव में अवैध रूप से कई लोग मीटर लगा कर विद्युत चोरी कर रहे है। उपखंड अधिकारी ऋषभ राजपूत के निर्देश पर वह 6 कर्मचारियों के साथ मीटर हटाने के लिए गए थे। इस पर गुस्साए दबंगों ने विद्युत कर्मी राकेश गुप्ता व आशीष को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। अन्य कर्मियों ने जब बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पकड़ कर बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने कर्मियों को छुड़ाया। विगत दिनों पूर्व बबीना में भी बकाएदारों के कनेक्शन काटने को लेकर कर्मियों के साथ मारपीट हुई थी। लगातार दो घटनाओं से विद्युत कर्मियों में रोष है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। आक्रोशित कर्मचारियों का कहना है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह लोग विद्युत उपकेंद्रों में ताला डाल कर आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उपखंड अधिकारी ऋ षभ राजपूत ने कहा कि टीम को भेजा गया था। कर्मचारियों के साथ मारपीट व अभद्रता बर्दाश्त नही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें