फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4978 लाभार्थियों को मिला 134 करोड़ का ऋ ण

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। वित्त मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार इंडियन बैंक के सौजन्य से समस्त बैंकों द्वारा वृहद ग्राहक संपर्क अभियान का आयोजन जमुना पैलेस सभागार में किया गया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लगभग 4978 लाभार्थियों को कुल 134 करोड़ के ऋण मंजूर किए गए, जिसमें से रु 66.87 करोड़ के ऋण वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस ग्राहक संपर्क अभियान में विभिन्न राष्ट्रीकृत एवं निजी बैंकों द्वारा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लगभग 4978 लाभार्थियों को कुल रु 134 करोड़ के ऋ ण मंजूर किए गए। जिसमें से 66.87 करोड़ के ऋ ण का आंवटन किया गया।
इंडियन बैंक कानपुर के अंचल प्रमुख धीरज भाटिया ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बैंक द्वारा वित्त पोषित, सशक्त, स्वावलंबी, आत्मनिर्भर और समृद्ध किए जाने के लिए वृह्द ग्राहक संपर्क अभियान एक अच्छी मुहिम है। कहा कि बैंकों का देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकारी बैंकों द्वारा खोले गए जन धन खातों के जरिए सरकार द्वारा प्रेषित राहत राशि से कोविड.19 के समय लोगों ने आर्थिक मदद पाई।
विज्ञापन

इस अभियान में स्वयं सहायता समूहों का वित्तपोषण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, स्वावलंबी योजना, फ सल बीमा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक अनुपम गुप्ता ने सभी बैंक के शाखा प्रबन्धकों, अधिकारियों के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर मति आयुषी तिवारी, अनुराग शर्मा एवं उपअंचल प्रमुख कपिल भाटिया, मुख्य प्रबंधक दरवेश कुशवाहा, प्रभंजन शुक्ल, अविनेश गोयल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें