फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 186 मरीजों का परीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। सीएचसी माधौगढ़ में सोमवार को वृहद मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक मूलचंद्र निरंजन व चिकित्साधीक्षक डॉ. विनोद राजपूत ने किया। शिविर में 186 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इसमें आठ मरीज मानसिक रोग से ग्रस्त मिले।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ. विनोद राजपूत ने कहा कि मानसिक रोगियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। मानसिक रोगियों का समय से इलाज कराने में हरसंभव मदद करनी चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य समस्या होने पर मनोचिकित्सक को दिखाना चाहिए।
जिला अस्पताल की क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट अर्चना विश्वास ने मानसिक रोगियों की काउंसलिंग की। साइकेट्रिक सोशल वर्कर दिनेश सिंह ने कहा कि मानसिक रोगों के लिए जिला मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर. 8738830715 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान डॉ. रामेंद्र पचौरी, बीपीएम विनय कुमार, बीसीपीएम अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बच्चों की आंखों के इलाज के लिए झांसी में शिविर आज के
उरई। जन्मजात मोतियाबिंद की समस्या से जूझ रहे बच्चों का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत इलाज के लिए 26 और 27 अक्तूबर को झांसी मेडिकल कालेज में मंडल स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंडलायुक्त के निर्देश पर लगाए जा रहे इस शिविर में जिले से बच्चे जाएंगे।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डीआईईसी मैनेजर रवींद्र चौधरी ने बताया कि आरबीएसके शून्य से 19 साल तक के बच्चों के इलाज के लिए काम करता है। 40 बीमारियों के लिए परामर्श के साथ इलाज सरकारी खर्च पर कराया जाता है। इसमें हृदय रोग, बहरापन, मोतियाबिंद, कटे होठ-तालू, मुड़े पैर, एनीमिया, दांत टेढ़े मेढ़े होना, बिहैवियर डिसआर्डर, लर्निंग डिसआर्डर, डाउन सिंड्रोम, हाइड्रो सिफलिस, न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट आदि बीमारियां प्रमुख हैं। इन बीमारियों से चिन्ह्ति बच्चों का नि:शुल्क इलाज, आपरेशन प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज व उच्चतम इलाज के लिए लखनऊ, कानपुर और अलीगढ़ में कराया जाता है। दो दिवसीय शिविर में जिले से कुछ बच्चे भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें