उरई। कानपुर-झांसी रेल मार्ग पर रिनियां क्रासिंग के पास राप्ती सागर एक्सप्रेस के सामने अचानक अन्ना मवेशियों का झुंड आ गया। इंजन में फंसकर दो मवेशियों की मौत हो गई। इसके चलते ट्रेन करीब 10 मिनट खड़ी रही।
सोमवार को गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली राप्ती सागर एक्सप्रेस रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 से गुजर रही थी। इसी बीच अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रैक पर आ गया। जब तक चालक ट्रेन को धीमा करता, तब तक दो मवेशियों की इंजन में फंसकर मौत हो गई। चालक ने इसकी सूचना झांसी कंट्रोल रूम और उरई स्टेशन पर ड्यूटी
पर तैनात डिप्टी एसएस डीके व्यास को दी। चालक ने सह चालक की मदद से इंजन में फंसे जानवरों को निकाला। इसके 10 मिनट बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। उधर, बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल को अतिरिक्त 10 मिनट रोक कर सतर्कता आदेश देते हुए चलाया गया।